समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद की गिरफ्तारी का आदेश न्यायालय दे सकता है। कवि पर एक युवती ने दुर्ष्कम, धर्म बदलने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। मामले में अब पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वहीं, कोर्ट अब जल्द ही मामले में सुनवाई करेगा। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाया है।
12 सितंबर को युवती ने दर्ज कराया था केस
सिविल लाइंस थाने में पीड़िता ने 12 सितंबर 2021 को कवि अहमद के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो व धर्म बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया था। इस तहरीर के आधार पर पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कवि अहमद फिलहाल अंतरिम जमानत पर है और उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट में लंबित है।
कवि ने हिंदू बनकर की साजिश
ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी करने वाली कैंट निवासी पीड़िता ने 2018 में जिम खोला था। उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि कवि उससे हिंदू बनकर मिला और उसने कहा था कि बिजनेस पार्टनर बनकर इस जिम को और विस्तार दिया जा सकता है। इस संबंध में उसने एक मीटिंग के बहाने लखनऊ बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील तस्वीर व वीडियो भी बना लिया और फिर लगातार इसे वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी करता रहा। 12 सितंबर 2021 की शाम सिविल लाइंस के पीवीआर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पिस्टल से जान से मारने को धमकी भी दी थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.