प्रयागराज में हिंसा की 18 तस्वीरें:कम उम्र के लड़के पत्थर बरसाते रहे, आंसू गैस के गोलों के बदले उपद्रवियों ने फोड़े बम
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद जमकर हिंसा हुई। अटाला और नुरुल्ला रोड पर हिंसक भीड़ ने घरों के अंदर और छतों से पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू किए। दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुआ बवाल, पत्थरबाजी देर शाम तक जारी रही। बीच-बीच में पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ती और जवाब में उपद्रवी बम फोड़ रहे थे। आईजी प्रयागराज राकेश सिंह पत्थर लगने से बुरी तरह चोटिल हुए। DM और SSP को पत्थर लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि आईजी को बंदूक उठानी पड़ी। तस्वीरों में देखिए हिंसा और आगजनी की भयावहता।
आइए एक-एक कर हिंसा की तस्वीरें देखते हैं...
कम उम्र के उपद्रवी लगातार पुलिस बल पर पत्थर फेंक रहे थे और बम फोड़ रहे थे।
प्रयागराज के अटाला क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों द्वारा फेंके पत्थर। कई अफसर इस पथराव में घायल हो गए।
बवाल के दौरान आमने-सामने पुलिस बल के जवान और उपद्रवी।
पथराव के दौरान आरएफ जवान का सिर फट गया। एंबुलेंस तक ले जाते सहयोगी।
अटाला में करीब 6 घंटे तक बवाल चलता रहा। एक तरफ पुलिस और दूसरी तरफ उपद्रवी थे।
उपद्रवियों ने पीएसी की गाड़ी में आग लगा दी पर फायर ब्रिगेड के मुस्तैद कर्मचारियों ने जल्द ही बुझा लिया।
उप्रद्रवियों के पत्थर फेंकने से घरों और गाड़ियों के शीशे टूट गए।
उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी ठेले में भी आग लगा दी।
उपद्रवियों ने इतना पथराव किया कि सड़क पर ईंट-पत्थर बिछ गए।
हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने देशी बम भी पुलिस पर फेंके।
उपद्रव के दौरान आईजी राकेश सिंह ने मोर्चा संभाले रखा।
उपद्रव के दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस और पीएसी के जवाब लगातार उपद्रवियों से निपटते रहे।
उपद्रवियों ने राहगीरों की बाइक भी नहीं छोड़ी।
बवाल के बाद एसएसपी अजय कुमार, आईजी राकेश सिंह और डीएम संजय खत्री।
बवाल के बाद मार्च पास्ट करते जवान।
पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ मच गई। उपद्रवी जूते और चप्पलें छोड़कर भागे।
घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मंडलायुक्त संजय गोयल।