आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के पल्थी बाजार में बनाया गया दीदारगंज गन्ना क्रय केंद्र शोपीस बना हुआ है। यहां पिछले दो हफ्तों से गन्ना की तौल ही नहीं हुई। जिससे किसानों का दर्जनों ट्राली गन्ना सूख रहा है। तौल न होने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
दीदारगंज गन्ना क्रय केंद्र को पल्थी के अम्बारी रोड के समीप स्थित है। कोहरा और पाला में किसान कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। उनकी गन्ने की तौल कब होगी, यह रहस्य बना हुआ है। पल्थी , चरौवा, सरावां, राजापुर, शेखवलिया, मीर अहमदपुर, गुवाई, बिहटा, गददौपुर, खेतापट्टी, संग्रामपुर आदि दर्जनों गांव के लोगों की सुविधा के लिए गन्ना तौल केंद्र बनाया गया है।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह, तुफ़ैल अहमद, प्रधान रमेश यादव, जसवंत यादव, समर बहादुर सिं , अखंड प्रताप सिंह, बीरेन्द्र यादव आदि किसानों ने बताया कि, दो हफ्ते से ट्राली खड़ी है लेकिन तौल नहीं हो पा रही है। इस कोहरे और पाले में किसी तरह से गन्ना की कटाई और छिलाई की जा रही है। दो हफ्ते मात्र एक ट्रक गन्ना का तौल हुआ है।
अधिकारियों की उदासीनता से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष फूलपुर अनिल नारायण सिंह ने चेतावनी दिया है कि, अगर शीघ्र गन्ना तौल शुरू नही हुआ तो किसानों को लेकर विरोध प्रदर्शन ही मात्र एक रास्ता होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.