रायबरेली पुलिस और बोलेरो सवार गौ तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो तस्करों को गोली लगी। जिसके बाद वह घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इनके अतिरिक्त बछरावां पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 3 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में मुठभेड़ हुई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से एक अभियुक्त जिसका नाम शमशाद है। इस पर 25000 का इनाम घोषित है। मुठभेड़ में घायल हुए शमशाद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि रात में गोकशी की सूचना प्राप्त हुई। घटना के अनावरण के लिए थाना बछरावां पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से गोकशी करने वाले गौ तस्करों की घेराबंदी करके अपराधियों का पकड़ने का प्रयास किया।
घेराबंदी के बाद अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। जिसमें दो गौ तस्करों के पैर में गोली लग गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया। मौके से चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की नियमानुसार विविध कार्यवाही की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.