रायबरेली में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:रात को पति से हुई कहासुनी, सुबह फंदे से लटकती मिली पत्नी, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

रायबरेली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायबरेली में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या। - Dainik Bhaskar
रायबरेली में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या।

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक पति पर दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। गणेशगंज बाईपास इलाके में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता का शव लटकता पाया गया। पत्नी की रात में पति के साथ काहसुनी हुई थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

बता दें कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज बाईपास इलाके के दुबहन निवासी नवविवाहिता लालती पत्नी विष्णु साहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात लालती और विष्णु में कहासुनी हुई थी। शायद इसी से क्षुब्ध होकर लालती ने आत्महत्या कर ली हो। वहीं मृतका के भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया।

ससुरालवालों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

आलमबाग लखनऊ निवासी दिनेश कुमार साहू ने बहन के पति विष्णु साहू और ननद के विरुद्ध दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। वहीं सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई दिनेश कुमार साहू ने विष्णु, पूनम और फूलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...