रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के दबंगों ने मां-बेटी पर धारदार हथियार से पहला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खुशियाल गंज मजरे रामपुर खास गांव की है। बताया जा रहा है कि रामरती पत्नी राजाराम से ज्ञानवती पत्नी श्रीराम का पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद होता देख ज्ञानवती के बेटे अजय, प्रदीप और रामदेव ने रामरती और उसकी बेटी प्रीती की जमकर पिटाई कर दी, जिससे मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दबंग पक्ष से घायल हुए श्रीराम भी अस्पता में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.