रायबरेली में पुलिस ने रुकवाया मस्जिद निर्माण:मदरसे को मस्जिद में बदलने की चल रही थी तैयारी, गुंबद रखते समय पहुंच गई पुलिस; रुकवाया काम

रायबरेली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायबरेली में पुलिस ने रुकवाया मस्जिद निर्माण। - Dainik Bhaskar
रायबरेली में पुलिस ने रुकवाया मस्जिद निर्माण।

रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव में बिना अनुमति के हो रहे मस्जिद निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवा दिया। मदरसे के ऊपर गुंबद रख कर उसे मस्जिद का आकार दिया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिसन ने मस्जिद के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

बता दें कि मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव का है। गांव में कई वर्षों से एक स्थान पर मदरसा चल रहा था। इस मदरसे में मुस्लिम समुदाय के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार को एक वाहन से भारी संख्या में गुंबद के आकार के सीमेंट से ढले ढांचे पहुंच गए। मदरसे में उतरे इन ढांचों की चर्चा चारों तरफ होने लगी।

एसडीएम से बा्त करने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया

बताया जा रहा है कि सीमेंट के ढांचे को दीवार के ऊपर रखकर मस्जिद का आकार देने की तैयारी चल रही थी। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ ढेकवा गांव पहुंच गए। महराजगंज एसडीएम से बात करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को निर्माण करने से रोक दिया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, ताकि कोई विवाद न हो सके।

मदरसे को मस्जिद का आकार देना चाहते हैं

ढेकवा निवासी शाहरुख खान ने बताया कि पहले से यहां मस्जिद थी। इसी में हम लोग नमाज पढ़ रहे थे। इसके ऊपर गुंबद रखने की तैयारी चल रही थी, जिसको पुलिस ने रोक दिया है। वहीं गांव निवासी धीरेंद्र कुमार पांडेय और श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पहले यहां छप्पर के नीचे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था। उसके बाद धीरे-धीरे पक्के कमरे का निर्माण करा लिया। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ नमाज भी अदा करने लगे। अब यह लोग मस्जिद का आकार देना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...