रायबरेली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आटा लेने गई किशोरी के साथ पड़ोस के गांव के युवक ने रेप किया। गंभीर हालत में किशोरी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
आरोपी के परिजनों ने कराया भर्ती
बताया जा रहा है कि किशोरी शनिवार शाम गेहूं पिसाने के लिऐ आटा चक्की पर गई थी। लेकिन घंटों बाद भी वो घर वापस नहीं लौटी। परिवारीजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उन्हें बेटी के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। जानकारी पर पता चला कि साहुल पाल पुत्र गोविंद पाल के घर वालों ने पीड़िता को भर्ती कराया था।
आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी साहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी ने बताया कि सीओ और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.