रामपुर में सपा कार्यकर्ता खौफ में हैं। आचार संहिता के डर से वो ग्रुप फोटो नहीं खिंचा रहे हैं। जिले में अब तक 11 हजार कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी हो चुके हैं। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष को मतदान प्रभावित होने का डर भी सता रहा है। दरअसल, कोविड-19 प्रोटोकॉल और आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा का आरोप है कि जिला प्रशासन मनमानी पर उतारू है।
आसिम राजा के मुताबिक, अभी तक सपा कार्यकर्ताओं को अधिकारिक तौर पर 11,000 रेड कार्ड दिए गए हैं, जबकि यह संख्या 35-37 हजार है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं को नियमों की आड़ में धमकाया जा रहा है। कहीं राशन नहीं दिया जा रहा है, तो कहीं बिजली काटने की बात कही जा रही है। सिर्फ मस्जिदों पर ही टीकाकरण किया जा रहा है, कहीं और नहीं।
मनमानी करने का अंदेशा
सपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि कोविड-19 की आड़ में जिला प्रशासन मतदान प्रभावित कर सकता है। पिछले बाई इलेक्शन में तत्कालीन जिलाधिकारी ने बड़े पैमाने पर धांधली करवाई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.