रामपुर में गलत तरीके से और बगैर परमिशन के विशालकाय साइन बोर्ड पोल, बैनर, फ्लैक्स, प्रचार सामग्री पटी पड़ी है। बड़े-बड़े प्रचार करने वाले साइन बोर्ड दुर्घटनाओं का भी कारण बन रहे हैं। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और फौरन इन्हें हटाने के आदेश दिए। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।
कटर, वेल्डिंग मशीन जैसे औजारों की पड़ी जरूरत
नगर पालिका परिषद की नजर विशालकाय साइन बोर्ड और प्रचार सामग्री पर पड़ी। एक्शन मोड में आई नगर पालिका परिषद सदर ने आधी रात में सिविल लाइंस क्षेत्र में फ्लाईओवर के आसपास और फ्लाईओवर पर लगे बड़े-बड़े विशालकाय साइन बोर्ड और बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी जो कि अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे थे। इन सभी को रातों-रात बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी लगाकर उतार ली। नगरपालिका कर्मचारियों को प्रचार सामग्री उतारने के लिए कटर, वेल्डिंग मशीन जैसे औजारों की जरूरत पड़ी।
प्रचार सामग्री की समय सीमा बहुत पहले हो चुकी समाप्त
नगर पालिका परिषद सदर के अधिशासी अधिकारी डॉ विवेकानंद गंगवार ने बताया कि जिले में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है। साथ ही इन को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री बिना अनुमति के लगी हुई है। वही बहुत से साइन बोर्ड की समय सीमा बहुत पहले समाप्त हो चुकी है और प्रचार सामग्री से नगरपालिका को कोई आमदनी भी नहीं हो रही है, जिसके चलते बड़े पैमाने पर यह कार्रवाई की गई है। नगर पालिका को बड़ी मशक्कत के साथ इस प्रचार सामग्री को उतारना पड़ा। साथ ही इस सामग्री को बिना अनुमति के लगाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर को खूबसूरत बनाने के सभी प्रयास किए जाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.