रामपुर में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। आम और खास जगहों पर तिरंगा फहराया गया। देश को आजादी दिलाने वाले नायकों के प्रतिमा के सामने सिर झुका कर नमन किया। अमर शहीदों को याद किया गया। उनके जंगे आजादी में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
DM ने सपरिवार झंडा फहराया
रामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:00 बजे DM रविंद्र कुमार मानगढ़ ने झंडा फहराया। रविंद्र कुमार मांदड़ परिवार के साथ मौजूद रहे। उन्हें देश को मिली आजादी की कीमत समझाई। इस मौके पर DM ने स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।
ऐतिहासिक गांधी समाधि स्थल पर राज्यमंत्री ने फहराया झंडा
रामपुर में गांधी समाधि पर आज सुबह 9 बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, DM रविंद्र कुमार मांदड़ सहित शहर के नागरिकों ने झंडा फहराया। गांधी समाधि पर सभी ने फूल चढ़ाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और DM ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर शहर के नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
रामपुर की पुलिस लाइन में SP अशोक कुमार शुक्ला ने झंडा फहराया। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को अशोक कुमार शुक्ला ने संबोधित किया। पुलिस विभाग में अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी गई।
पुलिस पहुंची वृद्धजनों के बीच
CO नगर अनुज चौधरी और सिविल लाइन थाने के स्टेशन हेड ऑफिसर लव सिरोही ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर वृद्ध आश्रम में जश्न-ए-आजादी मनाई। इस मौके पर वृद्धजनों की सेवा की और उन्हें मिठाई खिलाई। वृद्धजन पुलिस कर्मियों को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.