रामपुर में पुलिस और जिले के प्रबुद्ध जनों, बुद्धिजीवियों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित इस सदभावना संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस एवं संभ्रांत व्यक्तियों को सद्भावना, प्रेम, भाईचारे का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी आप से बड़ा है तो उसे मान सम्मान दीजिए और पुलिसकर्मियों से कोई व्यक्ति बड़ा है तो उसे मान सम्मान देना पड़ेगा। पारस्परिक मान सम्मान से बेहतर संबंध होंगे। इन्हीं संबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस लाइन में आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए हजारों लोग
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने जिले के संभ्रांत, गणमान्य व्यक्तियों से सीधा संवाद किया। एसपी अशोक कुमार द्वारा सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्म गुरूओं, पार्षदों, बुद्धिजीवियों एवं स्वयं सेवी संगठनों के व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जनता से संवाद करने के लिए सीधा माध्यम है, जिसके जरिए जनता से बात करने का प्रयास किया गया।
हम जनता के और जनता हमारी
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि हम जनता की सुरक्षा के लिए हैं। जनता हमारी है और जनता में सुरक्षा भावना जगाने के लिए और उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सद्भावना संगोष्ठी में गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस के आला अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस लाईन सभागार कक्ष में जनपद में विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्म गुरूओं, पार्षदों, बुद्धिजीवियों एवं स्वयं सेवी संगठनों के व्यक्तियों के साथ सद्भावना संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सद्भावना संगोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.