रामपुर में ईद के मौके पर पक्षी विहार झील का तोहफा लोगों को दिया गया। लेकिन, पर्यटन केंद्र बनना था, लेकिन झील देखने के लिए यहां आने वाले लोगों को मायूस होना पड़ रहा है। क्योंकि 13 मई से यहां के गेट बंद ही रहते हैं। उत्तराखंड बार्डर करीब होने के चलते यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को मायूस होना पड़ रहा है।
दरअसल, 13 मई की रात में पक्षी विहार के स्टैंड पर झगड़ा हुआ था। जिसमें तहसील कर्मचारी भी पहुंचे थे। यहां तहसील कर्मचारी के साथ मारपीट होने के बाद 4 दिन से ये पर्यटक स्थल लोगों के लिए ही बंद कर दी गई है।
रामपुर पुलिस के करीब तैयार हुआ है ये पक्षी विहार
रामपुर नगरपालिका ने डेढ़ करोड़ में ठेका दिया था। दस साल के लिए कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का ठेका आबिद हुसैन को मिला। झील की शुरुआत 4 मई की रात में ईद के मौके पर हुई। लेकिन, कुछ दिन में ही कर्मचारियों के आपसी झगड़े होने की वजह से फिलहाल ये पर्यटन स्थल बंद हैं। ये पक्षी विहार रामपुर पुलिस लाइन के करीब तैयार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान कर्मचारी की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। तहसील कर्मचारी की मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद दारोगा लईक अहमद को सस्पेंड किया गया है। जांच के लिए टीम बना दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.