रामपुर में भाकियू अन्नदाता ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत आज हमारे बीच होते तो किसानों की यह हालत नहीं होती। किसानों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
अराजनैतिक रहते हुए अपनी मांगे कैसे मनवाना हैं, बाबा टिकैत ने सिखाया
रामपुर के ग्राम मिलक मोहम्मद वक्स में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े हुए किसान एकत्र हुए और किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों को समर्पित कर दिया। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अराजनीतिक रहते हुए अपनी मांगे कैसे मनवाना हैं, सिखाया। बाबा टिकैत ने कई बड़े आंदोलन किए जिसमें केंद्र तथा प्रदेश सरकारों को झुककर किसानों की मांगें माननी पड़ी। आज अगर बाबा टिकैत हमारे बीच होते तो किसानों की यह दयनीय स्थिति नहीं होती।
इन किसानों ने दी श्रद्धांजलि
किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने वालों में जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार, मंडल उपाध्यक्ष अनीस अहमद, दानिश खान, शानू खान, मुसर्रत अली, महिपाल सिंह गंगवार, राजीव गंगवार, यशपाल गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.