केंद्रीय कैबिनेट अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज रामपुर आएंगे। वह लोकसभा उप-चुनाव में 23 जून को मतदान करेंगे। आज दोपहर 12.30 बजे अपने 7-सफदरजंग आवास, दिल्ली से कार से रवाना होंगे। शाम 4 बजे शंकरपुर अपने घर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। 23 तारीख को मतदान के बाद वापस दिल्ली चले जाएंगे।
भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे थे रामपुर
रामपुर लोकसभा उप-चुनाव सीट जीतने के लिए योगी सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। योगी सरकार के करीब 12 मंत्री और नेता रामपुर में अपनी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद रामपुर पहुंचकर दो विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की है। रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का नामांकन कराने कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव में भी सभी प्रत्याशियों का नामांकन मुख्तार अब्बास नकवी ने खुद रामपुर पहुंचकर करवाया था।
नकवी के चुनाव लड़े जाने की अटकले लगाई जा रहीं थीं
भाजपा के मुस्लिम चेहरा, वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी एक माह में एक बार रामपुर जरूर आते हैं। मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा से रामपुर के सांसद रह चुके हैं। वह उच्च सदन राज्यसभा में उप-नेता हैं। उनका कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। रामपुर लोकसभा उप-चुनाव में उनके चुनाव लड़े जाने पर अटकले लगाई जा रहीं थीं। बावजूद इसके सपा छोड़कर आए आजम खान के करीबी पूर्व एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को भाजपा ने अपना चेहरा बनाया और लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया। घनश्याम सिंह लोधी के लिए मुख्तार अब्बास नकवी चुनाव प्रचार करने भी रामपुर पहुंचे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.