रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी:13 अगस्त को अनूठी पतंगें उड़ाकर देंगे आजादी के महानायकों को सलामी

रामपुर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अनूठी पतंगें उड़ाकर देंगे आजादी के महानायकों को सलामी - Dainik Bhaskar
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अनूठी पतंगें उड़ाकर देंगे आजादी के महानायकों को सलामी

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। मुख्तार अब्बास नकवी के पहुंचने पर कोसी पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को अनूठी पतंगों को उड़ाकर आजादी के महानायकों को सलामी देंगे।

कोसी पुल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का स्वागत करते करते भाजपाई।
कोसी पुल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का स्वागत करते करते भाजपाई।

अनूठी 75 पतंगों को उड़ाकर देंगे सलामी

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को 9 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी महात्मा गांधी स्टेडियम में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाएंगे। इस मौके पर अनूठी 75 पतंगों को को उड़ा कर आजादी के महानायकों को सलामी देंगे।

देश भर में होने वाला यह अनूठा तिरंगा पतंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर भी कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, मोहन लाल सैनी, प्रमोद जौहरी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, महा सिंह राजपूत, हंसराज पप्पू, लक्ष्मी सैनी, भारत भूषण गुप्ता, हरीश गंगवार, इम्तियाज हुसैन, चंद्र प्रकाश शर्मा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मिथिलेश जूही, यश पाठक आदि उपस्थित रहे।

भाजपा नेता के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमरोहा

इसके अलावा भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी तहसील टांडा में बहुउद्देश्शीय भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा नेता कपिल आर्य के पिता हरीश चंद्र आर्य का देहावसान हो गया है। उनकी श्रद्धांजलि शोक सभा, अमरोहा में आयोजित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख और केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए।

आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

इसके बाद रामपुर में शंकरपुर स्थित उनके आवास पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कल सुबह 9 बजे वह महात्मा गांधी स्टेडियम में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अनूठी 75 पतंगों को उड़ा कर आजादी के महानायकों को सलामी देंगे।

उन्होंने कहा कि देश भर में होने वाला यह अनूठा तिरंगा पतंग कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, भारत भूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।