रामपुर जिले में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कैंप कार्यालय पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बच्चों के साथ केक काट कर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने कहा कि नेताजी ने प्रदेश में गरीब, दलित, वंचित, अगड़े, पिछड़े, मजदूर और किसान के लिए इतने कार्य किए हैं कि उनको गिना पना मुश्किल है।
किसानों की लड़ाई जमीन पर उतर कर लड़ी
सपा नेताओं ने कहा कि नेताजी ने प्रदेश को विकास के पथ पर नई दिशा अपने मुख्यमंत्री रहते हुए दी है। आज भी प्रदेश की जनता खासकर किसान नेताजी को याद करते हैं, क्योंकि नेताजी ने किसानों की लड़ाई जमीन पर उतर कर लड़ी है। इसीलिए आज किसान, गरीब और मजदूर नेताजी को धरती पुत्र के नाम से भी पुकारते हैं।
समाजवाद की विचारधारा का निर्माण किया
सपा नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा से ही लोहिया के विचारों को अपनाते हुए समाजवाद की मजबूत विचारधारा का निर्माण किया है। आज भी प्रदेश को मुलायम सिंह यादव समाजवाद की विचारधारा से जोड़ने का लगातार निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की सरकार से जनता बेहद परेशान है। चुनाव में जनता भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.