सहारनपुर जिले के देवबंद में नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को भारत विकास परिषद (महिला शाखा) श्री मां बाला सुंदरी के तत्वावधान में मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर जोत प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में गरबा (डांडिया नृत्य) का आयोजन हुआ। गरबा नृत्य में संगठन की सभी महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आकर्षक गरबा नृत्य करके भक्ति भाव की छटा बिखेर दी। इससे कुछ समय के लिए वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे इस तरह के कार्यक्रम
शाखा अध्यक्षा सुमन सिंघल व सचिव तनुजा कपूर ने बताया कि मां बाला सुंदरी शाखा द्वारा सर्वप्रथम मां बाला सुंदरी पर ज्योति प्रज्ज्वलन व डांडिया कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बताया कि डांडिया नृत्य में संगठन की सभी महिलाओं ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। कोषाध्यक्ष पूजा गर्ग व महिला संयोजिका चंदनबाला जैन ने बताया कि महिला शाखा द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन व सेवा कार्य को निरंतर सुचारू रूप से किया जाएगा।
डांडिया नृत्य में ये महिलाएं रही शामिल
कार्यक्रम में डिंपल गोयल, डॉ कांता त्यागी, आभा सिंघल, पारुल, पिंकी, संगीता कपूर, सरिता गर्ग, मानसी कपूर, मीनू गर्ग, कविता गोयल, अनु अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, शेफाली अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूनम सिंघल, अनु अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, वर्षा अरोड़ा, अर्चना जैन, साहिबा टंडन, वैशाली शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.