सहारनपुर में नकली नोटों के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी था। आरोपी पहचान छुपाकर बिहार में रह रहा है। थाना मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक साल नकली नोट के गिरोह के पकड़ में आने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पहचान छुपाकर रह रहा था बिहार
पुलिस ने बिहार से 25 हजार रुपए का इनामी उस्मान को गिरफ्तार किया है। पहचान छुपाकर बिहार में ठेकेदारी कर रहा था। बिहार में ही शादी कर ली थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सहारनपुर लेकर आ गई है। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला थाना देवबंद का है, जिसमें आरोपी एक साल पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
देवबंद से फरार हुआ था आरोपी
17 जून 2021 को नकली नोट बनाने के गिरोह को पकड़ा था। 3.86 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए थे। इनमें आरोपी उस्मान निवासी गांव थितकी कोतवाली देवबंद फरार हो गया था। कोर्ट से आरोपी के गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। आरोपी पर 25 हजार रुपए इनाम भी घोषित हुआ था।
अलग-अलग राज्यों में 21 मुकदमे दर्ज
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, आरोपी पर यूपी, उत्तराखंड में 21 मुकदमे दर्ज है। दोनों राज्यों में नकली नोटों का कारोबार चलाता था। पुलिस बिहार में भी नकली नोटों को लेकर पूछताछ कर रही थी। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने बताया है, वह वहां पर ठेकेदारी कर रहा था। फरार होकर उस्मान बिहार के पूर्णिया जनपद में पहुंचा था और यहां पर इसने नाम बदलकर एक युवती से शादी भी कर ली थी। इसके साथ ही आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर ठेकेदारी का भी काम शुरू कर दिया था।
30 प्रतिशत में बेच देते थे नकली नोट
एसपी सिटी ने बताया कि उस्मान से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वो और उसके गिरोह के सदस्य रंगीन प्रिंटर पर नोट छापते थे। इसमें स्टांप पेपर के कागजात भी इस्तेमाल करते थे। इसके बाद आरोपी 30 प्रतिशत पैसा लेकर नकली नोट बेच देते थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.