सहारनपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव वालिया ने चिलकाना रोड के अमन पैलेस के समीप क्षतिग्रस्त सड़कों और गंदगी के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का पुतला फूंका।
नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में चिलकाना रोड के अमन पैलेस के समीप प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों तथा नगर में फैली गंदगी के विरोध में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष संजय वालिया एवं कांग्रेस नेता इकराम खान ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण महानगर की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिन पर चलना दुश्वार हो गया है। साथ ही साथ ही स्मार्ट सिटी में भले ही साफ-सफाई के दावे किए जा रहे हो, लेकिन दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर है और गंदगी का साम्राज्य पूरे नगर में फैला हुआ है।
सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
जिला अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नगर निगम की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रही हैं। महानगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
यह रहे मौजूद
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल, मुंडावर सिद्दीकी, खुर्शीद अहमद, शादाब अंसारी, तनवीर अहमद, तालिब मलिक, सगीर खान, सलीम खान, जब्बार अहमद, इकबाल, खुर्शीद राणा, भूरा, नदीम खान, जावेद इकबाल, हाजी मोहम्मद अहमद, इनाम, मोहम्मद इरशाद, वसीम अहमद, शफीक अहमद, अकरम अहमद समेत आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.