सहारनपुर मंडल में 24 घंटे में 576 कोरोना के नए मामले मिले हैं। जिनमें से सहारनपुर (214), मुजफ्फरनगर (310) व शामली में (52) लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मंडल में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 3741 हो गई है। अभी तक सहारनपुर में एक प्रसूता की मौत कोरोना से हुई है।
3741 एक्टिव केस
मंडल में जिस प्रकार से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उसकी प्रकार से संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि एक्टिव केसों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। सहारनपुर में (1433), मुजफ्फरनगर में (1711) व शामली में 597 एक्टिव केस है। खास बात यह है कि शामली में एक सप्ताह में पहली बार 100 से कम केस सामने आए है। ग्रामीण क्षेत्रों करीब 2100 और शहरी क्षेत्र में 1641 मरीज है।
20 से 40 उम्र के संक्रमित अधिक
तीसरी लहर में सहारनपुर मंडल में 19 से 40 साल आयु वर्ग संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 80 फीसदी युवा ही संक्रमित मिल रहे हैं। खास बात यह है हार्ड इम्यूनिटी होने के कारण वह जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं एक से 18 आयु वर्ग के 20 फीसदी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। उन्हीं लोगों की तबीयत बिगड़ रही है, जो शुगर, बीपी, किडनी, टीबी, कैंसर व अन्य बीमारी गंभीर बीमारियों से ग्रसित है।
शादी समारोह में 100 लोग ही होंगे जमा
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और एक्टिव केसों की संख्या 1000 से पार होने पर मंडलायुक्त लोकेश एम.ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में गंभीर होने और मास्क और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके बाद सभी जिम बंद कर दिए गए है। वहीं शादी समारोह में 100 लोग तक ही आ सकेंगे। वहीं रात 10 से सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कड़ाई हुई है। वहीं 16 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने और ऑनलाइन कक्षा चलाने के निर्देश दिए है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.