रालोद लोकदल खेल प्रकोष्ठ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित:विधायक बोले- यूपी में खिलाड़ियों को हरियाणा और पंजाब की तरह नहीं मिलता हक

सहारनपुर11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए विधायक चेतन चौहान।

सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मीरापुर से रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान ने यूपी में पदक विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों के भांति कोई सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में रालोद भविष्य में खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करेगी।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक चेतन चौहान।
खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक चेतन चौहान।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मीरापुर विधायक व युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी सांसद निधि खेलों को प्रोत्साहन में देने की घोषणा करके प्रदेश के लाखों खिलाड़ियों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा, सहारनपुर से खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह द्वारा शुरुआत की गई है। इसके बाद प्रत्येक जिले में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

लोगों को संबोधित करते रालोद विधायक चेतन चौहान।
लोगों को संबोधित करते रालोद विधायक चेतन चौहान।

सम्मेलन के संयोजक खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार तो केवल घोषणाएं करके रह जाती है। राष्ट्रीय लोकदल पूरे प्रदेश में स्पोर्ट्स एकेड़मी, स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवा रहा है। हम खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान चौधरी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, डॉ.संजीव आर्य, विनोद खेड़ा, चौ.अर्जुन सिंह, शमीम अहमद, प्रशांत चौधरी, मयंक तरार, शुभम मलिक, चौ.अरविंद मलिक, अनुज वर्मा ने कहा, आज किसान मजदूर नौजवानों सभी परेशान हैं, मंहगाई ने कमर तोड़ दी है। आम जनता त्राहि-त्राहि माम कर रही है। ऐसे समय में राष्ट्रीय लोकदल आपके सुख दुख में साथ खड़ा हैं।

सम्मेलन मे हर्षिता तोमर, मीनाक्षी, वंशिका, जोया, कनिस्का, अंजली, सूर्यकांत, तापसी, शैली, आर्यन, वेदांस, प्रियांशु आयुष सहित 100 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों में सोनवीर सिंह,मुस्तकीम,विवेक मलिक,संदीप कुमार,फुरकान अहमद, युधिष्ठिर पहलवान को सम्मानित किया गया।