प्रेम में धोखा खाई नाबालिग की 16 दिन बाद मौत:प्रेमी ने अश्लील फोटो वायरल की थी; परेशान होकर 27 फरवरी को लगाई थी आग

सहारनपुर13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

सहारनपुर में 16 दिन बाद नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्यार में धोखा खाने पर 27 फरवरी को उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। मृतक के परिजनों ने एक युवक को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजन का आरोप है कि उसने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके चलते बेटी ने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया था।

2 साल से चल रहा था अफेयर लड़की (17) थाना देहात कोतवाली के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली थी। परिजन के अनुसार, थाना गागलहेड़ी के गांव माजरी के रहने वाले तैय्यब से उसका 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। धोखे से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली थी। जब बेटी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक आनाकानी करने लगा। उसने दोनों की बिरादरी अलग होने का बहाना बनाकर शादी करने से मना कर दिया।

ये तस्वीर लड़की की है। माजरी गांव के रहने वाले युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ये तस्वीर लड़की की है। माजरी गांव के रहने वाले युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विरोध करने पर अश्लील फोटो और वीडियो किया था वायरल
लड़की ने जब विरोध किया तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे बेटी सदमे में आ गई। उसने 27 फरवरी की शाम को पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। लड़की करीब 85% जल गई थी। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। नाबालिग का इलाज मेरठ में चल रहा था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये तस्वीर आरोपी तैय्यब की है। वह इस समय सऊदी अरब में है।
ये तस्वीर आरोपी तैय्यब की है। वह इस समय सऊदी अरब में है।

चार महीने से सऊदी अरब में है आरोपी युवक
परिजनों का आरोप है, आरोपी युवक चार महीने पहले सऊदी अरब चला गया था। वहीं से वह फोटो और वीडियो वायरल कर रहा था। जिसके बाद बेटी ने इस तरह का कदम उठाया। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर मनोज चहल का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक विदेश में है। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।