सहारनपुर में बहनोई ने बनाई साले की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी:अश्लील फोटो शेयर कर कर मांगे 10 लाख,नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

सहारनपुर20 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपने ही बहनोई पर उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहनोई ने एक महिला के साथ उसकी अर्द्धनग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद फोटो हटाने और मामला

.

मंडी थाना क्षेत्र की मंसूर कॉलोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई मेरठ के श्यामनगर का रहने वाला है। आरोप है कि बहनोई ने उसके नाम और पहचान से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद एक महिला के साथ उसकी अर्द्धनग्न और अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है।

पीड़ित का आरोप है कि फोटो वायरल करने के बाद बहनोई उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links