यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है। इनके समर्थन में कई भाजपा विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। वहीं सपा में शामिल होने पर भाजपा विधायकों की लिस्ट स्वामी प्रसाद द्वारा सौंपे जाने की चर्चा भी हो रही है। जिसमें सहारनपुर के भाजपा विधायक और योगी सरकार में आयुष मंत्री डा.धर्म सिंह सैनी का नाम भी बताया जा रहा है। जिसका डा.धर्म सिंह सैनी खंडन किया है।
भाजपा नहीं छोडूंगा
भाजपा सरकार में आयुष मंत्री डा.धर्म सिंह सैनी ने कहा कि उनके बड़े भाई और रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने उन्हें सूचना नहीं है। उन्होंने भाजपा क्यों छोड़ी है, इसका कारण भी उन्हें पता नहीं है। वहीं एक लिस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद द्वारा सपा में जाने वाले विधायकों की सूची में मेरा नाम दिया है, तो वह गलत है। वह भाजपा छोड़कर नहीं जाएंगे। मंत्री के मीडिया प्रभारी कमल गर्ग ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है।
2016 में भाजपा में हुए थे शामिल
11 सितंबर 2016 को सहारनपुर में मायावती की रैली से पहले डा.धर्म सिंह सैनी की भाभी का निधन हो गया था। बसपा से निष्कासित स्वामी प्रसाद मौर्य सैनी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे। जिसकी सूचना बहन जी तक पहुंची थी। जिस कारण पूर्व मुख्यमंत्री नाराज थी। हालांकि रैली से पहले डा.धर्म सिंह सैनी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रैली के दो दिन बार ही धर्म सिंह सैनी को लखनऊ बुलाकर टिकट काटने की जानकारी दी। हालांकि बसपा का सच्चा सिपाही बताते हुए बहन जी के समक्ष अपनी सफाई दी थी, लेकिन मायावती ने एक भी नहीं सुनी थी। लखनऊ से सहारनपुर आने के बाद उन्होंने बगावत कर दी। 21 सितंबर को लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा की एक रैली में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.