डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के लिए 809 करोड़ रुपए की लागत से होने वाली 288 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकर्पण वर्चुअल माध्यम से किया। इससे पहले डिप्टी सीएम का सहारनपुर दौरा प्रस्तावित था लेकिन ऐन वक्त पर उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी होने के चलते दौरा टाल दिया गया है।
हेलीकॉप्टर में खराबी होने पर दौरा रद्द किया गया
जिले में डिप्टी सीएम के आने की सूचना से पहले ही सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई थीं। जगह-जगह पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों में मंच भी सजा गया था। स्थानीय नेताओं के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के भाजपा नेता और अन्य लोग भी पहुंचे थे। सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में सभी लोगों को प्रवेश के लिए पास जारी किए गए थे।
कार्यकर्ता और पदाधिकारी करते रहे इंतजार
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द होने के बाद पुलिस भी गेट से हट गई। वहीं सर्किट हाउस में बने मंच पर बैठे भाजपा के पदाधिकारियों ने अंत तक डिप्टी सीएम के आने की घोषणा नहीं की थी। ऐसे में कार्यकर्ताओं और लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। जब मंच पर वर्चुअल संबोधन के लिए स्क्रीन लगाई गई और पदाधिकारियों ने मंच से डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के रद्द होने की घोषणा की।
विकास कार्यों का वर्चुअल किया शिलान्यास
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करीब 12 बजे स्क्रीन पर दिखाई दिए। जिन्होंने हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी के कारण दौरा रद करने की बात कही। उन्होंने सभी कार्यक्रर्ताओं और आम जनता का अभार व अभिनंदन किया। वह लगभग आधा घंटा ऑन स्क्रीन रहे। जिसमें उन्होंने सहारनपुर की 183, मुजफ्फरनगर की 83 व शामली की 22 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.