सहारनपुर में महिला ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप; थाने में दी तहरीर

सहारनपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी मायके पक्ष की और से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।  - Dainik Bhaskar
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी मायके पक्ष की और से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
मामला थाना सदर बाजार की सिविल लाइन चौकी के अंतर्गत पड़ने वाली नवीन नगर कॉलोनी का है। यहां की निवासी कविता (29) पत्नी हेमंत ने खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ससुरालियों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात को पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज और मारपीट का हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना सदर बाजार पुलिस में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी लड़की पक्ष की और से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...