संभल में मानव विकास जन सेवा समिति के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण इलाकों की तरफ जाने वाली सड़क और नाला निर्माण की मांग की है। वहीं, 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
मानव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नाजिम के नेतृत्व में लोगों विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सड़क और नाला निर्माण करने की मांग की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दीपा सराय की ठंडी कोठी से ऐचोड़ा कम्बोह और सिंहपुर सानी गांव सहित 20 गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। नाला टूटा होने के कारण सड़कों पर जलभराव भी हो चुका है। इसको लेकर पिछले समय में भी कई बार नगर पालिका प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका।
मानव विकास जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नाजिम ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के द्वारा लगातार लापरवाही करते हुए मुख्य सड़क और नाले का निर्माण नहीं कराया जाना है पालिका प्रशासन के द्वारा इस तरफ पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है यदि 10 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इलाके के लोग नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन पर बैठेंगे और फिर नगर पालिका प्रशासन का कोई आश्वासन नहीं माना जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.