संभल के असमोली थाना इलाके के भूड़ा बेगमपुर गांव में बुधवार रात घर के अंदर सो रहे अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
दीवार फांदकर घर के अंदर आए थे आरोपी
असमोली थाना क्षेत्र के बूढ़ा बेगमपुर गांव निवासी नौबत सिंह बुधवार रात अपने घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। तभी असमोली थाना क्षेत्र निवासी असलम, लियाकत, वृद्धा और साबिर घर की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। घर के अंदर घुस कर आरोपियों ने पहले नौबत सिंह की बेटी को बंधक बनाया। उसके बाद नौबत सिंह की गला काटकर और धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी।
5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पत्नी सावित्री ने हत्या की जानकारी असमोली थाना पुलिस को दी। असमोली थाना प्रभारी डीके शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर लियाकत, साबिर, असलम, वृद्धा और एक अज्ञात सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सावित्री का आरोप है कि मेरे पति ने असलम से धान के पैसे मांगे थे। जिसको लेकर नौबत सिंह और असलम के बीच विवाद हुआ था। जिसमें नौबत सिंह ने घायल होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.