संभल में देर रात हुई बारिश का अज्ञात चोरों ने फायदा उठाया। पशुपालक के घर में कूमल लगाकर लाखों रुपए की तीन भैंसों को चोरी कर लिया। भैंस चोरी की जानकारी सुबह चारा डालने जाने पर हुई। चोरी की वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित पशुपालक ने थाना पुलिस को भैंस चोरी की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
भैंस चोरी की वारदात का पूरा मामला जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर का है। गांव निवासी जन्म सिंह पशुपालक हैं। बीती देर रात ही संभल में हुई बारिश का अज्ञात चोरों ने फायदा उठाया और पशु पालक के घर में कूमल लगा दिया। अज्ञात चोर पशु पालक की दुधारू की भैंसों को चोरी कर ले गए।
भैंस चोरी होने की जानकारी सुबह दोनों को चारा डालने गए तब हुई। पीड़ित पशुपालक ने गांव और आसपास में अपनी भैंसों को तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। गांव से भैंस चोरी की वारदात की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पशुपालक जन्म सिंह ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध भैंस चोरी की तहरीर दी है और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
पशुपालक जन्म सिंह ने बताया कि सुबह जब ढोरों के लिए चारा डालने के लिए उठे तो भैंस चोरी हो चुकी थी। आसपास में भैंसों को ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। चोरी हुई भैंस दुधारू थी और तीन भैंसों की कीमत करीब ढाई लाख रुपए से अधिक थी। थाना नखासा प्रभारी जय कुमार ने बताया कि गांव लखौरी जलालपुर में भैंस चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस गई है, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.