संभल में समाजवादी पार्टी के महिला जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां महिला एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंदना यादव। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया।
भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित हैं
जिले में हुए महिला जन संवाद कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंदना यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोजाना महिलाओं का चीर हरण हो रहा है। महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ रेप कर उनकी हत्या की जा रही है। जिसमें बीजेपी के नेता विधायक लोग शामिल रहते हैं और महिलाओं की शासन प्रशासन व थानों में भी सुनवाई नहीं होती है। बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में थानों में हत्या हो रही हैं और बीजेपी के राज में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
सपा सर्व समाज की बात करती है
महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंदना यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इनके पास केवल हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने और धर्म का मुद्दा बचा है। अखिलेश यादव के द्वारा लगातार जिन्ना की तारीफ के सवाल पर कहा कि जिन्ना की तारीफ कोई नहीं करता है। हम सर्व समाज को लेकर चलते हैं। जितने भी छोटे दल हैं उन सभी दलों को इकट्ठा करके समाजवादी पार्टी इंसानियत के धर्म में शामिल कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.