- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sambhal
- Sambhal Ganga Expressway Accident: Car Collision Kills 3 From Azamgarh
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:आजमगढ़ से दिल्ली जा रहा था परिवार, महिला घायल; हादसे के बाद ड्राइवर फरार
- कॉपी लिंक

संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात 11 बजे एक कार हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हुई है। परिवार आजमगढ़ से दिल्ली जा रहा था। हादसाबहजोई थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 112 पर हुआ। मृतकों
कार में सवार थे चार लोग
हादसे में अजय की पत्नी शैलेश कुमारी घायल हो गईं। सूचना मिलने पर यूपीड़ा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक रामवीर सिंह के मुताबिक, मौके पर 11 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। घायल महिला को संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। गंगा एक्सप्रेस-वे के जीएम ने घायल शैलेश से मिले फोन नंबर के आधार पर परिवार को हादसे की सूचना दी।

महिला को नहीं पता कैसे हुआ हादसा
शैलेश ने बताया कि उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे वे वैगनआर कार से आजमगढ़ से दिल्ली के लिए निकले थे। उन्हें हादसा कैसे हुआ और कार कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं है।
उन्होंने बताया कि उनके पति अजय कुमार राजमिस्त्री थे। वे पानी की बड़ी टंकियां बनाने का काम करते थे। उनका एक ही बेटा पीयूष था। भाई राजकुमार कंप्यूटर का कारोबार करते थे। तीनों आजमगढ़ के रहने वाले थे।

मौके पर नहीं मिला कार चालक
बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना मिली थी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















