संभल में दो समुदाय के बीच पथराव, VIDEO:लड़कियों के स्कूल के बाहर खड़ा होने पर बवाल, 13 लोगों पर मुकदमा, छह गिरफ्तार

संभल5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
संभल में लड़कियों के स्कूल के बाहर खड़ा होने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो समुदायों के बीच पथराव हो गया।

संभल में लड़कियों के स्कूल के बाहर खड़ा होने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो समुदायों के बीच पथराव हो गया। गांव में हुए पथराव की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को खदेड़ा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पथराव में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली का है। जहां दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद करीब आधा घंटा तक पथराव हुआ है। पथराव की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। लड़कियों के स्कूल के बाहर खड़ा होने को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। घायलों को भर्ती कराया है।

संभल में दो समुदायों के बीच बवाल के बाद आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई।
संभल में दो समुदायों के बीच बवाल के बाद आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई।

एक समुदाय के 13 लोगों अकरम, रिहान, शेर मोहम्मद, साजिद, मेहरबान, असलम, शानू, शाहनवाज, नदीम, निजामुद्दीन, शमशाद, मुसब्बर और मौहम्मद जैद के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ है। छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। शांति और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

पथराव में घायल हुए लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पथराव में घायल हुए लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खबरें और भी हैं...