घनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित कटया मोड़ के समीप देर रात अनियंत्रित अज्ञात बोलेरो ने दो बाइक टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार 4 लोग घायल हो गए। बोलेरो चालक मौका मिलते ही अपनी बेलोरो लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, घनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित कटया मोड़ के समीप देर रात हादसा हो गया। बारात के साथ जा रहे एक बाइक पर सवार प्रसादपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज और 15 वर्षीय आदित्य तो दूसरे बाइक पर बारीडीहा गांव से शनिचरा बाजार बारात जा रहे बारीडीहा गांव निवासी 35 वर्षीय राम भवन और 55 वर्षीय दुर्बल को एक अज्ञात तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी।
हादसे में चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सूरज, राम भवन और दुर्बल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं आदित्य का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.