संतकबीरनगर में एंटी रोमियो प्रभारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में केंद्रिय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सम्मानित किया। उन्हें सभी मंत्रियों ने अपने हाथ से प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होनें जिले में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर बेहतर काम किया है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत मिला इनाम
जिले की धनघटा थाना क्षेत्र के महिला रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात है गौरी शुक्ला। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। चौकी इंचार्ज गौरी शुक्ला ने बेहतर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन किया था। जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया।
क्या बोली गौरी शुक्ला
सब इंस्पेक्टर गौरी शुक्ला ने बताया कि उनके लिए यह गौरव भरा पल था। उनको जिले की प्रथम महिला के रूप में मिशन शक्ति अभियान के तहत चयनित किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनको यह सम्मान मिला है वह बेहद ही गौरवपूर्ण है। आगे और बेहद कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.