संतकबीर नगर में शहीदों के सरताज हिंद की चादर श्री गुर तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस पर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। जहां पर लोगों ने जगह-जगह सेवादारों ने निशान साहेब को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शहर के तमाम श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में शामिल हुए।
आपको बता दें कि 347वें शहीदी दिवस पर बीते 1 सप्ताह से कीर्तन के साथ सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है, स्टेशन पूर्वा, मोती चौराहा, बैंक चौराहा, समय माता मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा पहुंची। इसी क्रम में शहर के बैंक चौराहा स्थित होरा हाउस पर सरदार मोटर्स के संरक्षक प्रितपाल सिंह, सरदार गगनदीप सिंह उर्फ शैँकी ने निशान साहेब को माला पहनाकर स्वागत किया, तदोपरांत चाय, नाश्ता का लंगर कराया गया।
शहर का वातावरण रहा भक्तिमय
प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने गुरु के शब्द "वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी" "ऊंचा दर बाबे नानक दा सोना घर बाबे नानक दा" कीर्तन करते हुए चल रहे थे और "बोले सो निहाल सत श्री अकाल ""वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह" जय कारे लगाकर शहर का वातावरण भक्ति में कर दिया। अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
ये लोग रहे शामिल
प्रभात फेरी गुरुद्वारा के अध्यक्ष अजीत सिंह प्रितपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह जसवीर सिंह, हन्नी सिंह, गोला चौकी इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी भाजपा नगर महामंत्री मुरलीधर जयसवाल विनोद अग्रहरी मनोज सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.