संतकबीरनगर में पति की पिटाई और प्रताड़ना से तंग आकर नदी में कूदकर जान देने पहुंची महिला को पुलिस ने बचा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को जान देने से रोका। आपको बता दें कि रविवार को आजमगढ़ जिले की हिसामुद्दीनपुर निवासी रेनू यादव ने पति अमित यादव की मार और प्रताड़ना से तंग आकर जान देने का मन बना लिया था।
परिजनों को सौंपा
महिला आत्महत्या करने के लिए घाट पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी। तभी बिड़हर घाट पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उन लोगों ने दौड़कर महिला को नदी में छलांग लगाने से रोक लिया। उसके बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी चौकी अरुण कुमार पाण्डेय ने महिला को समझा बुझाकर परिजनों को सूचना देकर सुपुर्द किया।
8 महीने पहले हुई थी शादी
महिला रेनू यादव ने बताया कि अमित यादव ने 8 महीने पहले उसे मंदिर में दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से वो लोग हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते रहते थे। इसे महिला काफी परेशान रहती थी। शनिवार रात को पति अमित यादव ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद उसने जान देने का मन बना लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.