शाहजहांपुर की 132 विधानसभा जलालाबाद से भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। मिर्ज़ापुर में उनके पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया गया।
मुख्य अतिथि सह प्रांत संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन ब्रज प्रांत वीरेंद्र मिश्र व कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया है। सह प्रांत संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन ब्रज प्रांत वीरेंद्र मिश्र ने अपने संबोधन के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि, आने वाली 14 फरवरी को मतदान जरूर करें। इस मौके पर मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय, जिला मंत्री (भाजपा) दिनेश मिश्र, मंडल महामंत्री मोहित प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजन रघुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.