शाहजहांपुर में संतान धर्म के खिलाफ बोलने वालों का विहिप और बजरंग दल ने पुतला फूंका। पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उनका कहना है कि, धरती पर सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है। उसके खिलाफ बोलने वालों को बख्शा नही जाएगा। राजेश अवस्थी ने कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य को सिर्फ कुर्सी का लालच है। शाहजहांपुर आने पर विहिप और बजरंग दल उनके सिर पर चौराहा बनाकर पूरे शहर में घुमांएंगे।
कलेक्ट्रेट गेट के बाहर दिया धरना
शाहजहांपुर में विहिप व बजरंग के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट गेट के बाहर सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि, धरती पर सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है। अब हिंदूवादी संगठन पहले की तरह नही हैं। हिंदू धर्म पर अगर कोई आंच आएगी तो, उसको बर्दाश्त नही किया जाएगा। सभी के पूर्वज सनातनी हैं। सनातन धर्म की तरफ उठने वाली उंगली को काट दी जाएगी। उनकी मांग है कि, सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की जाए, वरना हिंदूवादी संगठन सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेगा।
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर दी टिप्पणी
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल पर राजेश अवस्थी ने कहा कि, मौर्य को सिर्फ कुर्सी का लालच है। उसके अंदर हिम्मत है तो, रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए। स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर चौराहा बना देना चाहिए। चेतावनी दी है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य अगर शाहजहांपुर आ गए तो, हमारे कार्यकर्ता उसका चौराहा बनाकर पूरे शहर में घुमाया जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.