मानव श्रंखला बनाकर ARTO ने व्यापारियों को दिलाई शपथ:शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती

शाहजहांपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा माह को लेकर ARTO ने व्यापारियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने मानव श्रंखला बनाई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि, जीवन अनमोल और अमूल्य है, इसकी रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा माह को लेकर सुभाष चंद्र बोस चौराहे के पास एआरटीओ ने उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सहयोग से एक कार्यक्रम किया। जिसमें व्यापारियों ने मानव श्रंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने का वादा किया। साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित किया।

24 फरवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह

एआरटीओ ने सभी व्यापारियों को शपथ दिलाकर कहा कि, 5 जनवरी से 24 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला बनवाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने की शपथ दिलाई गई। जिससे लोगों में जागरूकता हो, और सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन कराया जा सके। उन्होंने व्यापार मंडल के द्वारा समय-समय पर किए गए सहयोग की विभाग के द्वारा सराहना की गई।

महानगर अध्यक्ष बोले- जीवन अनमोल और अमूल्य है

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि, लोगों को मानव जीवन मिला है, जो एक बहुत ही अनमोल वा अमूल्य है। इसकी रक्षा करना भी हम लोगों का कर्तव्य है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत आज व्यापारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क यातायात नियमों की शपथ ली, और भविष्य में सड़क पर यातायात नियमों का पालन किया जाएगा। ताकि मानव सभ्यता को सुरक्षित रखा जा सके व्यापार मंडल के द्वारा यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।