शाहजहांपुर पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद:बोले- पहले चंद लोग योजनाओं का लाभ लूट लेते थे,अब सबको मिल रहा

शाहजहांपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर लोकनिर्माण निर्माण विभाग के मंत्री जितिन ने एक सभा की। जिसमें उन्होंने कहा कि, पहले चंद लोग योजनाओं का लाभ लूट ले जाते थे, लेकिन अब कानून, नीतियां और व्यवस्था का राज है। साथ ही तिलहर विधायक ने स्वामी प्रसाद के ब्यान पर कहा कि, जितना जिसके पास दिमाग होता, वो उतना ही बात करेगा। जनता उनको सबक सिखा चुकी है।

शाहजहांपुर में सिंधौली ब्लाक क्षेत्र में स्नातक एमएलसी चुनाव की सभा का आयोजन किया था। जिसमें लोकनिर्माण निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, दिन रात पीएम और सीएम देश और प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत को सफल बनाना आपकी जिम्मेदारी है।

तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा।
तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा।

अब प्रदेश में नीतियों पर हो रहा काम
कहा कि, अब देश और प्रदेश में नीती बनाकर काम किया जा रहा है, लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे पहले ऐसा नही होता था, चंद लोग योजनाओं का लाभ लूट ले जाते थे। अब प्रदेश में नीतियों पर काम हो रहा है। जितिन प्रसाद ने कहा कि, आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जैसी जीत मिली है, वैसे ही स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत होगी।

स्वामी प्रसाद के बयान पर कहा- जितना जिसके पास दिमाग, उतना ही बोलेगा
वहीं तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए बयान पर कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य उल्टा-सीधा बोलने के लिए जाने जाते हैं। चुनाव में ही उन्होंने बहुत उल्टा सीधा बोला था। जनता ने उनको सबक सिखा दिया। उन्होंने कहा कि, जितना जिसके पास दिमाग होगा, वो उतना ही बात करेगा।

खबरें और भी हैं...