शाहजहांपुर में बरेली-मुरादाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सपा प्रदेशाध्यक्ष ने एक मैरिज लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया, लेकिन भाजपा ने कुछ नही दिया, आवारा पशुओं पर भाजपा ने हवा-हवाई दावे किए।
प्रदेशाध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल पर बोलने से इंकार कर दिया। शाहजहांपुर में सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बरेली-मुरादाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव जीतेंगे, क्योंकि भाजपा ने शिक्षित बेरोजगारों को निराश किया है, सभी बेरोजगारों ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है, भाजपा की नाकामी, विफलता, दोहरा मापदंड दिखाया है।
बेरोजगारों को नहीं मिला भत्ता
सपा ने शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया, अगर रोजगार नही दे पाए तो, उनको भत्ता दिया था।
बहुत से ऐसे शिक्षक है, जो भत्ते के लिए भटक रहे हैं इसलिए सपा प्रत्याशी की जीत लगभग तय है। आगे कहा कि, आवारा पशुओं के लिए कोई ठोस नीति बनाना चाहिए, आवारा पशुओं का भी संरक्षण हो। उनका भी पेट पले और किसानों की फसल का नुकसान न हो। भाजपा ने जानबूझ करके आवारा पशुओं का प्रबंधन नही किया सिर्फ फर्जी और हवा-हवाई बाते की हैं।
लाखों किसानों की फसलें हुईं बर्बाद
लाखों किसानों की फसले खराब हो गईं, ठंड में फसल की रखवाली करते हुए किसान शहीद हो गए। प्रदेशाध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य के ब्यान पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जानबूझ करके विवादित मुद्दों को उठाती है। समाज में माहौल बिगाड़ करके और धर्म जात के आधार पर राजनीति करती है, देश का माहौल भाजपा ने बिगाड़ दिया है, लोग चाहते हैं कि, बहुत जल्द भाजपा का देश से सफाया हो।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.