भाजपा विधायक ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों और विभागों को समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने सलोना कुशवाहा को उनका उनके पति के साथ चित्र देकर स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी की विधायक ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्री लोगों की समस्याओं को सुना।सलोना कुशवाहा ने इस दौरान क्षेत्र वासियों के द्वारा बताई गई समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और निस्तारित करने का प्रयास भी किया। भाजपा विधायक के चीनी मिल गेस्ट हाउस के अंदर जनता दरबार लगाने की सूचना पर तमाम क्षेत्रवासी समस्याओं को लेकर उमड़े।
लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर भाजपा विधायक से समस्या निस्तारण के लिए गुहार लगाई। शनिवार को लोगों की समस्याओं को सुनकर भाजपा विधायक सलोना कुशवाह ने आनन-फानन में संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन लगा कर जल्द से जल्द लोगों की समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश भी दिया।
भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने इस दौरान लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह जनता जनार्दन की सेवा करने के लिए राजनीति में आई हैं और इसी के तहत उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार लगाने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारी को सख्त लहजे में नसीहत देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जनता दरबार में विद्युत,आपूर्ति विभाग, पुलिस, नगर पालिका आदि से संबंधित समस्याओं को लेकर नागरिक पहुंचे।जनता दरबार में पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर और उनके साथियों ने विधायक सलोना कुशवाहा को उनके पति के साथ चित्र देकर उनका स्वागत किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.