शाहजहांपुर में सपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या:जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था शव, मेडिकल स्टोर भी चलाते थे

तिलहर (शाहजहांपुर)5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
ये दवा कारोबारी सरताज की फोटो है। - Dainik Bhaskar
ये दवा कारोबारी सरताज की फोटो है।

शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोर संचालक सरताज अहमद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। वो शनिवार को अपनी ननद के साथ उसकी पेशी पर जाने के लिए बाहर गई हुई थीं। उनकी पत्नी ने अभी तक किसी पर भी शक होने की बात नहीं कही है।

चेहरे पर मिले चोट के निशान

उनकी पत्नी ने बताया, मंगलवार सुबह जब वो घर पर पहुंची तो काफी देर तक घर का गेट नहीं खुला। उन्होंने अपने पति को आवाज भी दी लेकिन वो कुछ नहीं बोले। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया और घर के अंदर गई। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि उनके पति सरताज का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उनके चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। घर में खून बिखरा हुआ था।

परिवार की सूचना पर एसपी एस आनंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। सरताज समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष भी थे।

सपा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं सरताज
घटना थाना मीरानपुर कटरा नगर क्षेत्र के मोहल्ला सराय की है। यहां के रहने वाले सरताज अहमद (50) मेडिकल स्टोर के संचालक थे। उनका नाम नगर क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाले समाजसेवियों में शुमार था। सोमवार को उनकी पत्नी रेशमा अपने मायके गई थीं।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी पहुंचकर सरताज के परिजनों को सांत्वना दी।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी पहुंचकर सरताज के परिजनों को सांत्वना दी।

घर पर भारी पुलिस बल तैनात
सूचना पर एसपी एस आनंद और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्या के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पेट में चाकू मारा गया है। इससे काफी मात्रा में खून बह चुका था। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

इस समय समाजवादी पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता सरताज के घर पर मौजूद हैं।
इस समय समाजवादी पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता सरताज के घर पर मौजूद हैं।

बहनोई की तहरीर पर दर्ज FIR
सरताज अहमद के बहनोई जावेद ने मीरानपुर कटरा थाने में तहरीर देकर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी पहुंचे। उन्होंने सरताज अहमद के परिवार वालों को सांत्वना दी है। साथ ही मामले के खुलासे की मांग की है।