कैराना। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एंव उच्च न्यायालय के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन किया गया। शनिवार को कैराना स्थित न्यायालय परिसर में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय लोक अदालतो का शुभारंभ किया। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि हाल ही में इलाहाबाद सर्वोच्च न्यायालय से आए न्यायाधीश के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कराया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश-पारिवारिक न्यायालय, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) सहित जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयो के द्वारा वादो का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक एंव दूरसंचार निगम से सम्बधित प्री लिटीगेशन वादो का निस्तारण किया गया। सिविल वादो एंव एनआई एक्ट का भी निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में ई चालान का भी निस्तारण किया गया। वहीं जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.