शामली में निकली बालाजी शोभायात्रा के दौरान हादसा हो गया। शोभायात्रा के बगल में गन्नों से लदी भैंसा बुग्गी चल रही थी। अचानक DJ के गानों से भैंसा भड़क गया। गाड़ी से निकल कर भैंसे ने बच्चों और महिलाओं को कुचना शुरू कर दिया। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई तो 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीजे के तेज गानों से भड़का भैंसा
आपको बता दें जनपद में बीते 18 सालों से शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जहां बाला जी की शोभायात्रा को आज नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से निकालते हुए नगर के पीछे मोड पर पहुंचे थे। म्यूजिक की तेज आवाज होने के कारण बराबर से गुजरे भैंसा बुग्गी का भैंसा भड़क गया और बच्चों और महिलाओं को कुचलने लगा।
हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में बच्चे महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सिटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायलों में जहां कपड़ा व्यापारी सुभाष चंद्र गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हिमांशु नाम का युवक जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। हिमांशु को शामली के हॉस्पिटल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। कपड़ा व्यापारी सुभाष चंद्र गुप्ता की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मृतक व्यापारी सुभाष चंद गुप्ता के आवास पर पहुंची जहां मृतक के बेटे सचिन गुप्ता ने पुलिस को लिखित में उक्त मामले में कोई भी कार्रवाई ना करने की बात कही।
तीन की हालत गंभीर
इस मामले में घायलों के परिजन का कहना है कि सिटी के भिक्की मोड़ से शोभायात्रा जा रही थी। जहां अचानक एक भैसा भुग्गी पीछे से आई और अचानक भैंसा बुग्गी का भैंसा डर कर भड़क गया। हादसे में घायल 4 लोगों को सिटी में भर्ती कराया है।
उधर इस मामले में शामली के सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि हॉस्पिटल में 4 लोग आए थे। जिसमें एक बच्चे की हालत सीरियस है और बाकी का उपचार कर घर भेज दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.