श्रावस्ती जनपद के एनएच 730 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार जिसमें 4 लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसके चलते कार में सवार ड्राइवर समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही साथ कार में सवार सभी लोगों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। कार सवार तीन लोग पड़ोसी जनपद बलरामपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जो दिल्ली में काम करते हैं।
देर रात इकौना थाना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिसके चलते चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बलरामपुर 3 लोगों को छोड़ने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार जा रही थी। जो हादसे का शिकार हो गई।
बलरामपुर के पचपेड़वा निवासी मजदूर रमेश कुमार की दिल्ली में तबीयत खराब हो गई थी। जिनको घर पहुंचाने के लिए उनके गांव के दो लोग राम लोखाई और राम किशोर ओला कार बुक करा कर दिल्ली से बलरामपुर के लिए निकले हुए थे। जोकि इकौना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट के पास हादसे का शिकार हो गई। कार का ड्राइवर गुरप्रीत सिंह जो अंबाला का रहने वाला है। उसकी और बलरामपुर के रामकिशोर की मौत हुई है। जबकि 2 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.