श्रावस्ती में दो महीने पहले एक युवक ने कार खरीदी। जिसे लेकर वह किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक कार में आग लगी गई। जिससे कूदकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने कार कंपनी से क्लेम मांगा। तो अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। जिससे निराश होकर पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में केस किया है।
बलरामपुर से आ रहे थे वापस
जिले के रमवापुर ग्राम सभा निवासी अफजाल ने दो महीने पहले कार खरीदी थी। जिसे लेकर वह बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर गए थे। उनके साथ उनके साथी आजाद खान भी थे। वहां से लौटते समय तुलसीपुर के पास अचानक कार में आग लग गई। जिससे भागकर दोनों ने अपनी जान बचाई।
अधिकारी लगवाते रहे चक्कर
बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। जिसने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। अफजाल ने कार कंपनी के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उनसे क्लेम की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें टालना शुरू कर दिया। उन्होंने काफी दौड़-भाग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थक हारकर उन्होंने उपभोक्ता फोरम में केस कर न्याय की गुहार लगाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.