श्रावस्ती में स्वास्थ्य विभाग 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अभियान चलाएगा। जबकि 18 अक्टूबर से 01 नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने विभागों को सही ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
त्वरित व सुचारू इलाज के लिए चलाए जाएंगे अभियान
जिले में संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक चलाया जाएगा। 18 अक्टूबर से 01नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। जिसको लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण के लिए अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों का बेहतर ढंग से संचालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जाएंगी। वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग अपनाने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके।
आगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहने घर-घर जाकर करेंगी जागरुक
वहीं डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण सहित दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा बहने घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी। दस्तक अभियान के दौरान आशा अपने किए गए कार्यों की सूचना प्रतिदिन भरकर एएनएम को उपलब्ध कराएंगी। स्वास्थ्य आईसीडीएस पंचायत नगर निकाय संबंधित विभाग के संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए संबंधित विभाग आगे आकर इस अभियान को सफल बनाएं। सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने यहां कन्ट्रोलरूम की स्थापना करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.