डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन के चलते आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताज़ा मामला डुमरियागंज नगर पंचायत के नेशनल हॉस्पिटल के सामने एक बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं बाइक चालक को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक नूर बानो पत्नी मुन्ना निवासी डुमरियागंज अपने भतीजे को शादी का कार्ड देने आई थी कि इतने में तेज रफ्तार से डुमरियागंज से इटवा की तरफ जा रही मोटरसाइकिल यूपी 55 डब्लू 9609 ने रोड पार कर रही महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला के सर व जबड़े में गंभीर चोट आई हैं नाक से खून रहा था। वहीं मोटरसाइकिल चालक अशोक पुत्र स्वर्गीय फूलचंद्र निवासी हथियवा थाना इटवा का रहने वाला है।
स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायल मोटरसाइकिल चालक व महिला को निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा था। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में जा रहा था जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना हुई। इस संबंध में जब प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज से बात की गई तो उनका कहना था कि मार्ग दुर्घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.